[13+] Santa Banta Jokes in Hindi

admin
0
Santa Banta Jokes in Hindi

Santa Banta Jokes in Hindi | संता बंता के मजेदार चुटकुले

Santa Banta Jokes : The interactions between Santa and Banta result in amusing punchlines that have become a favorite form of entertainment for many Hindi-speaking individuals.
Whether shared among friends, family members, or colleagues, Santa Banta jokes in hindi never fail to bring a smile to people's faces and lighten the mood.

बंता :- भाई, बकरे की जिंदगी बढ़िया है।

संता :- वो कैसे?

बंता :- अरे, एक बार कट गया और किस्सा खत्म।

संता :- क्या हुआ, भाभी वापस आ गयी क्या..??


संता :- तेरा इतिहास का पेपर कैसा हुआ?

बंता :- बहुत बुरा, सारे सवाल मेरे जन्म से पहले के पूछे थे..!!


संता :- हम दोनों का रिश्ता कैसा है।

बंता :- बेसन और पकौड़े जैसा ।

संता :- वो कैसे

बंता :- जब बेसन santa है तब पकौड़ा banta है ।


संता ने बहुत कठोर तपस्या की..

प्रसन्न होकर भगवान :- मांगो वत्स..क्या वर चाहिये.?

संता :- “सिस्टम से चलिये प्रभु.. पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती है..

उनका क्या हुआ.?”


बैंक मैनेजर :- कैश खत्म हो गया है कल आना।

संता :- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिये।

मैनेजर :- देखिये आप गुस्सा मत करिये, शांति से बात कीजिये..

संता :- ठीक है बुलाओ शांति को,आज उसी से बात करूँगा..!!


संता :- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।

संता :- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?

संता :- नहीं मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो..!!


संता अपने दोस्त को समझा रहा था।

जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं।

जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं।

और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें ‘पतिदेव‘ कहते हैं..!!


संता :- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

बंता :- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं.

संता :- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?

बंता :- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं..!!


संता (नौकर से) :- ज़रा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?

नौकर :- बाहर तो अँधेरा है !

संता :- अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर..!!


संता :- मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे कि

लाठी बिस्तर पे रख के खुद कोने में सो जाते थे।

बंता :- अबे ये तो कुछ भी नही.

संता :- कैसे?

बंता :- मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे की,

पान चबा कर बिस्तर पे थूक देते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे..!!


संता :- ये किस चीज़ का खेत है.?

किसान :- ये कपास का खेत है, जिससे कपड़े बनाये जाते है !

संता :- इसमें पजामे वाला पौधा कौन सा है.? 

**किसान बेहोश**


संता (एयर होस्टेस से) :- आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है..

एयर होस्टेस ने ज़ोरदार थप्पड़ संता के मुँह पर मारा..

संता :- कमाल है, आदत भी वही है..!!


संता :- कौन दरवाजा खटखटा रहा हैं?

पुलिस :- हम पुलिस हैं, दरवाजा खोलो।

संता :- क्यूं खोलू?

पुलिस :- कुछ बात करनी हैं।

संता :- तुम लोग कितने हो..?

पुलिस :- हम 3 हैं।

संता :- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है..!!


संता :- रातभर मुझे नींद नहीं आई।

बंता :- क्यों?

संता :- रातभर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं..!!


संता :- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।

बंता :- वो क्यों?

संता :- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है।

हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें..!!


यात्री ट्रेन से उतरा।

उसने पास में खड़े संता से पूछा :- अरे भाई ये कौन सा स्टेशन है?

संता हंसा, और हंसा, जोर जोर से हंसा, हंस हंस के लोट पोट हो गया।

और बड़ी मुश्किल से अपने आप को सम्भालते हुऐ बोला :- “पगले ये रेलवे स्टेशन है।”


संता उदास बैठे पानी मे पत्थर मार रहा था..

एक मेढक निकल कर बोला :- “पानी मे आ तेरी उदासी उतारू साले,

अपनी वाली के चक्कर मे मेरी वाली का सिर फोड दिया।”


संता परिवार के साथ कार में जा रहा था। 

ट्रैफिक पुलिस :- वाह आप तो सीट बेल्ट पहन कर गाड़ी चला रहे हैं,

आपको मिलता है 500 Rs का इनाम।

अब आप इन पैसों का क्या करेंगे?

संता :- जी मैं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाऊँगा,

इंस्पेक्टर बेहोश होते होते बचा.!

संता की माँ :- इसकी बातों पे ध्यान मत दो ये शराब पीकर, कुछ भी बकता रहता है।

इंस्पेक्टर की हालत ख़राब

संता का बाप :- मुझे पता था, चोरी की गाड़ी में ज्यादा दूर नहीं जा पाएंगे।

इंस्पेक्टर बेहोश..!!


संता (पेट्रॉल पंप पर) :- अरे भाई, जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दो।

सेल्समैन :- भाई , इतना पेट्रॉल डलवाकर जाना कहां है?

संता :- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!


संता :- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था।

डॉक्टर :- तो अब क्या?

संता :- आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि

पूछता चलू ..”अब नहा लूँ क्या”..??


संता :- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?

डॉक्टर :- हां आप की आखें बहुत कमज़ोर है?

संता :- इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?

डॉक्टर :- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं..!!


बाबा जी :- विश्वास और अंधविश्वास में क्या फर्क है?

संता :- जिसनें दारू दी वह नमकीन भी देगा…यह है विश्वास।

लेकिन…जिसनें नमकीन दिया वह दारू भी देगा, यह है अंधविश्वास..!!


संता :- यार बता I Am Going का मतलब क्या होता है?

बंता :- मैं जा रहा हूं।

संता :- ऐसे कैसे जाओगे, मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं,

सब चले जाने की बात करते हैं जवाब बताकर जाओ..!!


संता :- लगता है…लोग आज कल मुझे भगवान मानने लगे हैं।

बंता :- तुम्हें कैसे पता..?

संता :- जब आज सुबह पार्क में घूमने गया तो,

लोग बोले :- “हे भगवान तू फिर आ गया”


संता का सर फट गया।

डॉक्टर :- ये कैसे हुआ?

संता :- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।

एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”


संता ने बंता को थप्पड़ मारा।

बंता :- ये तूने मज़ाक में मारा या सिरियस में।

संता :- सीरियस में।

बंता :- फिर ठीक है, मज़ाक मुझे बिल्कुल पसंद नही..!!


संता :- यार शादी के जोड़े कौन बनाता है..?

बंता :- भगवान बनाता है..?

संता :- ओ तेरी की, मै तो दर्जी को दे आया..!!


टीचर :- जल्दी जल्दी सब कुछ सुना नहीं तो चड्डी उतार कर मारूँगा। 

संता :- सर, ग़लती तो मैने की है आप चड्डी क्यूँ उतर रहे हो..??


संता :- आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है।

बंता :- क्या…??? तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो?

संता :- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था..!!


पिक्चर हॉल के सामने का नजारा

आदमी :- भाई साहब यह स्कूटर स्टैंड कहां है।

संता :- भाई साहब आप पहले मुझे अपना नाम बताओ?

आदमी :- पप्पू।

संता :- अब अपने माता-पिता का नाम बताओ?

आदमी :- मुझे पिक्चर देखने जाना है, आप मेरा समय बर्बाद किए बिना बताइए स्कूटर स्टैंड कहां है?

संता :- तभी तो बोल राहा हूं, जल्दी बताओ?

आदमी :- मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर हैं। पिता जी का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील है।

संता :- सब पढ़े लिखे हैं।

आदमी :- हां अब बताओ स्कूटर स्टैंड कहां है?

संता :- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है..!!


संता :- ओये लो पाजी मिठाई खाओ!

बंता :- किस खुशी में?

संता :- अरे मेरा बेटा फ़र्स्ट क्लास में आया है।

बंता :- अच्छा किसमे?

संता :- राजधानी एक्सप्रेस में..!!


संता (ऑटो वाले से) :- गुरुद्वारे जाओगे??

ऑटो वाला :- हाँ बिल्कुल जाऊँगा..

संता जेब से पोलिथीन निकालकर बोला :- वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना..!!


संता एक बार double decker वाली बस में चढ़ गया …कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया।

संता थोड़ी ही देर में भागता हुआ वापिस आया और बोला “साले मरवाएगा क्या ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है।”


संता :- तुम आपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए?

बंता :- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा…

ये तो बस एक छोटा सा आपरेशन है।

संता :- तो इस में डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी।

बंता :- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी..!!


भिखारी :- बेटा कुछ दे दे!

संता :- दे दूंगा तो मुझे क्या मिलेगा?

भिखारी :- बेटा तुझे स्वर्ग मिलेगा।

संता :- तो चलो मैं तुम्हें दिल्ली देता हूं.

भिखारी :- अबे दिल्ली क्या तेरी है जो मुझे दे रहा है।

संता :- तो स्वर्ग तेरे बाप का है क्या जो प्लॉट काट रहा है..!!


संता :- आज कल मेरा दिमाग बहुत तेज चल रहा है,

बंता :- कैसे पाजी?

संता :- मैंने अब सर्दी में एसी लगवा लिया है,

बंता :- अबे इतनी सर्दी मे एसी?

संता :- भाई मैंने एसी उल्टा लगवाया है,

वो गर्म हवा अंदर देगा, ठंडी हवा बाहर..!!


एक नीग्रो बस में अपने बच्चे के साथ जा रहा था….

कंडक्टर ने उसका बच्चा देखकर कहा :- “इतना काला बच्चा मैंने आज तक नहीं देखा”……

नीग्रो को गुस्सा आया, लेकिन वो कुछ नहीं बोला और सीट पर आकर मुह फुलाकर बैठ गया।

संता ने उससे पूछा :- “क्या हुआ भाई साहब”?

नीग्रो ने संता से कहा :- अरे यार, उस कंडक्टर ने बेइज्जती कर दी।

संता :- अरे मार साले को जाकर…

ला ये चिम्पांजी का बच्चा मुझे पकड़ा दे… साला काटेगा तो नहीं..!!


संता :- कौन सी कास्ट(जाती) के लोग अच्छे होते हैं?

बंता :- बनिए…..!

संता :- वो कैसे?

बंता :- हर जगह लिखा होता है, देश के अच्छे नागरिक ‘बनिए’। देशभक्त ‘बनिए’..!!


संता :- अरे, ये तेरे हाथ-पैर कैसे टूट गए?

बंता :- कुछ नहीं यार, वह पड़ोस में जो चायनीज रहता है उसकी बीवी मर गई।

पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी।

संता :- तो?

बंता :- तो क्या, वह रो रहा था तो,

मैंने कहा- भाई दुखी मत हो। बीवी एक साल तो रही,

वरऩा चाइना का माल इतना कहाँ चलता है..!!


संता का बेटा एकदम जिन्दा आदमी जैसी तस्वीर बनाता था।

स्कूल के मास्टर :- भाईसाहब, आपका बेटा बड़ा शरारती है,

कल फर्श पे 500 का नोट बना दिया, उसे उठाने के चक्कर में मेरे नाख़ून ही टूट गए।

संता :- मास्टर जी मैं खुद अस्पताल में हूँ, 

साले ने बिजली के सॉकेट पे करीना की फोटो बना दी, सारे होंठ जल गए..!!


संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था।

बंता ने पूछा :- क्या हो गया?

संता :- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए..!!


बीवी :- सुनो जी, जब हमारी नयी नयी शादी हुई थी,

तो जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे,

मुझे ज्यादा खिलाते थे।

संता :- तो ?

बीवी :- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते ?

संता :- क्यूंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गयी हो..!!


संता :- तुझे पता है, मेरे दादा जी शेर से लड़ गए थे।

बंता :- क्या सच में?

संता :- हां सच में।

बंता :- फिर क्या हुआ?

संता :- फिर क्या शेर उन्हें खा गया..!!


संता :- डाक्टर साहब मैं चश्मा लगाकर पढ़ तो सकूंगा न?

डाक्टर :- हाँ हाँ बिल्कुल।

संता :- थैन्क यू डाक्टर साहब आपने अनपढ़ आदमी की जिंदगी बना दी..!!


संता ऑफिस से वापस आया।

संता :- कहाँ हो जानू? बीवी मूवी देख रही थी।

संता की बीवी :- बाहुबली बड़ी अच्छी है देख लो,

संता मोबाइल लेकर गैलरी से बाहर जाने लगा।

बीवी :- कमीने मैंने बोला बाहुबली, बाजूवाली नहीं..!!


संता शराब पीकर नंबर dial करता है , तभी लड़की की आवाज़ आती है, 

“Call करने के लिए आपके पास पर्याप्त Balance नहीं है , कृपया recharge करवाएँ!”

संता :- बस जानेमन तुमसे बात हो जाती है ये ही काफी है मेरे लिए..!!


संता :- आइए… आइए … इससे आप जमीन पर कूद सकते हैं और एक बटन दबाते ही आप लैंडिंग कर सकते हैं।

और इस पैराशूट से आप किसी भी परिस्थिति में सुरक्षित बच सकते हैं।

कस्टमर :- और अगर ये ओपन ना हुआ तो?

संता :- तो पैसे वापस…!!


संता पुलिस में भर्ती हो गया

उसने इंस्पेक्टर को फोन लगाया :- साहब यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी है।

इंस्पेक्टर :- क्यों?

संता :- जी उसका पति पोंछा लगे हुए गीले फर्श पर चलने लगा था।

इंस्पेक्टर :- तो तुमने उस औरत को गिरफ्तार किया?

संता :- जी नहीं, अभी फर्श सूखा नहीं है..!!


संता :- आज सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया।

बंता :- फिर..?

संता :- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। 

साला हमसे पंगा..!!


संता :- परसों मेरी बीवी कुएं में गिर गई थी, बहुत चोट लगी, बहुत चिल्ला रही थी।

बंता :- अब कैसी है?

संता :- अब ठीक है, कल से कुएं से आवाज नी आई..!!


किडनैपर :- तेरी बीवी मेरे कब्जे में है।

सबूत के तौर पर दो अंगुली भेज रहा हूं.

संता :- सबूत पक्का नहीं है, मुंडी भेज मुंडी..!!


संता ने बंता को हिंदी SMS भेजा:

भेजने वाला महान, पढ़ने वाला गधा.

बंता गुस्से में वापिस SMS भेजता है:

भेजने वाला गधा, पढ़ने वाला महान..!!


संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती।

सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और,

बोला- पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।

पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी,

लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो..!!


डॉक्टर :- कहिए कैसे आना हुआ।

संता :- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।

डॉक्टर :- शराब पीते हो?

संता :- हां हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना..!!


संता को सपने में एक लड़की ने चप्पल मारी,

2 दिन तक संता बैंक नहीं गया, क्योंकि बैंक में लिखा था,

“हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं।”


संता :- आपका बेटा बहुत बोलता था, उसका क्या हाल है?’

‘अब ज्यादा नहीं बोलता’

‘यह चमत्कार कैसे हो गया?’

“मैंने उसकी शादी कर दी, लड़की जूडो कराटे की एक्सपर्ट है।”


संता मोबाइल कम्पनी में नौकरी लेने गया तो पहले ही सवाल का जवाब देने पर उसको भगा दिया गया।

सवाल :- सबसे बड़ा नेटवर्क कौन सा है?

संता :- कार्टून नेटवर्क..!!


संता बंता को गुस्से में बोल रहा था।

संता :- यार, जब मैंने तुझे खत  लिखा कि मेरी शादी में जरूर आना। तो तुम आए क्यों नहीं?

बंता :- ओह यार, मुझे तुम्हारा खत मिला ही नहीं।

संता :- मैंने लिखा तो था, कि खत मिले चाहे ना मिले तुम मेरी शादी में जरूर आना..!!


संता :- भाई आज हम बड़े दिनों बाद मिले।

बंता :- यार कैसा है तू?

बंता :- और पढाई कैसी चल रही है?

संता :- साले दोस्त है और दोस्त की तरह रहो, ये रिश्तेदारों वाली हरकतें मत किया कर..!!


संता :- नदी मे डूब रहा था। वो जोर जोर से चिल्लाया-

भगवन जी बचाओ! भगवान जी बचाओ!

गणेश भगवन जी आए ओर नदी किनारे नाचने लगे।

संता :- भगवान आप नाच क्यों रहे हो?

भगवन जी मुस्कुराते हुए बोले-

तू भी तो मेरे विसर्जन मे बहुत नाच रहा था..!!


संता रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था और एक पास बैठी मुर्गी को खिला रहा था।

बंता :- “ये क्या कर रहा है?”

संता :- “चिकन के साथ रोटी खा रहा हूँ.”


संता और बंता जंगल में, सामने आया शेर।

बंता ने शेर की आंखों में मिट्टी फेंक दी,

और भागने लगा, और संता को भी भागने को कहा।

संता :- मैं क्यों भागु मिट्टी तो तुने फेंकि है..!!


संता ने एयरटेल के ऑफिस में फोन किया।

संता :- मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है।

इतनी तो मैंने बात भी नहीं की है।

बंता (एयरटेल से) :- अच्छा आपका प्लान क्या है ?

संता :- अभी तो मार्किट आया हुआ हूँ.

शाम को दारू पिऊंगा…आप अपना बताइये..!!


बंता :- सबसे बड़ा चैलेंज क्या है?

बंता का बेटा :- एग्जाम में पेपर खाली छोड़कर लास्ट में लिख देना..

कि हिम्मत है तो पास करके दिखा..!!


एक मोटरसाइकिल वाले ने पता पूछने के लिए संता से पूछा….

Excuse me… मुझे “लाल किला” जाना है ?

संता :- तो जा ना भाई, ऐसे हर किसी को बताते बताते जायेगा तो पहुचेगा कब..??


संता साईकिल ले कर कहीं भागा जा रहा था।

तभी किसी ने कहा अरे संता भाई चाय तो पीते चलो।

संता :- अगर इतना ही टाइम होता तो साइकिल पर नहीं बैठ जाता..!!


संता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।

लड़की के मां-बाप बोले :- “हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।”

संता बोला :- “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।”


संता गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार डेट पर गया…

संता :- यह मेरी पहली डेट है डार्लिंग, कोई गलती या कमी रह जाये तो,

छोटा भाई समझ कर माफ़ कर देना..!!


संता ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा..

दुकानदार बोला :- अरे जलेबी के पैसे तो दिए जा ।

संता :- पैसे तो है नहीं ..

इस पर दूकानदार ने अपने नौकर को बुला कर संता की भरपूर पिटाई करवा दी।

पिटने के बाद संता उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दे ..!!


संता :- कल रात हमारे पड़ोसी को पता नही क्या हुआ आधी रात को आकार मेरा दरवजा पीटने लगा।

बंता :- तो तूने क्या किया?

संता :- मैने क्या करना था, मैं भी मस्ती में तबला बजाता रहा..!!


संता का पड़ोसी मर गया।

वह उसके घर गया और पूछा- बॉडी आ गई क्या..?

तभी ऐम्बुलेंस बॉडी लेकर आ गई।

संता बोला :- लो बताओ, कितनी लम्बी उम्र है..!!


संता होटल में खाना खाने के बाद उठा और बेटर को 10 रूपये टिप दिए।

वेटर :- 10 रूपये की टिप मेरे लिए बेइज्जती है।

संता :- तो फिर?

वेटर :- 20 रूपये तो दो।

संता :- नहीं यार.. मैं तुम्हारी दो बार बेइज्जती नहीं कर सकता..!!


संता किसी बीयर बार में गया. उसने एक स्कॉच का पैग मंगवाया।

पैग पीने के बाद अपनी कमीज की जेब में देखा और स्कॉच का एक और पैग मंगवाया।

इसी तरह बार-बार वह अपनी जेब देखता और स्कॉच का ऑर्डर देता. बार का वेटर यह देखकर परेशान हो गया।

वेटर :- दोस्त! मैं तुम्हें पूरी रात शराब पिलाऊंगा पर तुम मुझे बस इतना बता दो कि ड्रिंक मांगने से पहले अपनी जेब में क्या देख रहे हो?

संता :- मैं अपनी पत्नी की फोटो को देख रहा हूं….

जब वो मुझे अच्छी दिखने लगेगी तब मैं समझूंगा की अब घर जाने का समय हो गया है..!!


बंता wife को English सिखा रहा था।

दोपहर में Wife बोली, “Dinner लो जी”

बंता :- जाहिल औरत ये “Dinner नही Lunch है”

Wife :- जाहिल तू, तेरा सारा ख़ानदान करमफूटे…

ये रात का बचा हुआ खाना है… दिमाग मत दौड़ा, रोटी चरले..!!


संता :- जल्दी से यहां एक एंबुलेंस भेज दीजिए मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने ठोकर मार दी है, उसके नाक कान से खून बह रहा है शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर :- आप किस जगह पर हैं कृपया वह बताइए।

संता :- Connaght Places में।

ऑपरेटर :- उसकी स्पेलिंग बताइए मैं नोट कर लेता हूं।

आगे से कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर :- सर क्या आप मेरी आवाज सुन रहे हैं।

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई

ऑपरेटर :- सर प्लीज जवाब दीजिए क्या आप सुन रहे हैं?

संता :- हां हां माफ करना, मुझे Connaght Places की स्पेलिंग नही आती,

इस लिए मैं उसे घसीट कर Minto Road पर ले आया हुं।

आप Minto Road की स्पेलिंग लिखो..!!


संता :- तूने iPhone 7 लिया क्या..?

बंता :- नहीं! जिससे बात करनी होती है,

ऑटो लेकर उसके घर चला जाता हूँ, सस्ता पड़ता है..!!


संता :- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है।

बंता :- अरे जाता हूँ लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं।

संता :- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है..?

बंता :- कन्या पाठशाला..!!


संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला :- नया फोन कब खरीदा?

संता :- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।

बंता :- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूँ ले आया?

संता :- रोज कहती थी, मेरा फोन नहीं उठाते..! आज मौका मिला, तो उठा लाया..!!


संता बंता ट्रेन के पीछे भाग रहे थे।

जब संता चढ़ा तो लोगों ने कहा “Welldone“

संता :- खाक Welldone जाना तो उसे था, मैं तो छोड़ने आया था..!!


संता तालियां बजा-बजा कर अपनी शादी का विडियो देख रहा था।

बीवी ने किचन से आवाज लगाकर पूछा :- इतना हल्ला क्यों कर रहे हो?

संता बोला :- हमारी शादी का विडियो देख रहा हूं।

बीवी :- क्या बात है जी, तो इसलिए इतने खुश हो रहे हो!

संता :- हां… विडियो रिवर्स करके देख रहा हूं..!!


संता :- फरवरी आने वाली है, वेलेंटाइन डे की क्या तैयारी हैं।

बंता :- मेरी तो कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं है।

संता :- क्या तुझसे आज तक एक लड़की भी सैट नहीं हुई?

बंता :- अबे मेरे से घड़ी में अलार्म सैट नहीं होता लड़की क्या खाक सैट होगी..!!


भिखारी :- 5 रुपए का सवाल है बाबा।

संता :- पूछो, शायद मुझे आता हो।

भिखारी :- बेहोश …..संता rocks…


संता का बेटा पांव फैलाकर सो रहा था।

संता :- उठ बे..

बेटा :- क्या हुआ?

संता :- स्कूल क्यों नहीं गया?

बेटा :- तुमने ही तो कहा था, एक ही जगह बार बार जाने से इज्ज़त कम हो जाती है।

संता बेहोश..!!


संता को अपना कुत्ता बेचना था. बंता उसे खरीदने वाला था.

बंता :- क्या यह कुत्ता वफादार है?

संता :- हां जी, मै इसको तिन बार पहले भी बेच चूका हू,

ये इतना वफादार है की हर बार मेरे पास वापिस आ जाता है..!!


संता :- भाई आज तो गज़ब हो गया।

बंता :- लॉटरी लग गयी क्या पाजी..?

संता :- ओये नहीं मैं बस में बैठा था तभी एक आदमी आया

और साले ने फोन में राष्ट्रगान चला दिया।

बंता :- फिर?

संता :- फिर क्या राष्ट्रगान सुनते ही मैं खड़ा हो गया,

और वो कमीना मेरी सीट पर बैठ गया..!!


संता के हाथ पैर पे पट्टी बंधी हुई थी।

बंता :- क्या हुआ भाई?

संता :- मैने बदमाशी का काम शुरू कर दिया था।

बंता :- तो?

संता :- मैने एक आदमी से कहा जो कुछ भी है बाहर निकाल दे।

उसने देसी कट्टा निकाल कर मेरी कनपट्टी पे रख दिया..!!


संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।

अध्यापिका :- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?

संता :- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए..!!


संता :- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं

बंता :- अबे तो डरता क्यों है ?

संता :- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं

बंता :- अबे ज्यादा टेंशन मत ले,

10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है..!!


टीचर संता से मैं जो भी पूछूं उसका जवाब फटाफट देना।

टीचर :- बताओ भारत की राजधानी क्या है।

संता :- फटाफट।

टीचर अभी तक संता को पीट रहा है..!!


विदेश यात्रा से लौटकर आये संता ने अपनी बीवी से पूछा- क्या मैं विदेशी जैसा दिखता हूं?

बीवी :- नहीं तो !

संता :- तो फिर लन्दन में एक औरत क्यों पूछ रही थी कि मैं विदेशी हूं..!!


संता :- यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूँ

बंता :- क्यों ?

संता :- अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता

बंता :- मतलब ?

संता :- सुबह- सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं,

और बोलते हैं – “उठ जा, देख कितना टाइम हो गया”


संता के बेटे का एक्सीडेंट हो गया।

डॉक्टर :- अब इसकी दोनों टांग काटनी पड़ेगी।

संता ने अपना सर पकड़ लिया।

डॉक्टर :- क्या हुआ?

संता :- कल ही इस नालायक को नई चप्पल दिलाई थी..!!


संता टीचर :- जब बिजली कड़कती है तो चमक पहले दिखाई देती है।

और आवाज बाद में सुनाई देती है … क्यों ?

बंता स्टूडेंट :- क्योंकि हमारी आँखें आगे हैं और कान पीछे..!!


संता :- आज मैंने पानी को बुद्धू बना दिया पानी गर्म किया,

पानी ने सोचा होगा कि अब मैं नहाऊंगा लेकिन मैं नहाया ही नहीं। 

बंता :- अरे मैंने तो आज पूरे परिवार को ही बुद्धू बना दिया,

बाथरूम में नहाने के लिए गया और बस कपड़े बदल कर बाहर आ गया..!!


टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ।

संता :- सर पूरी लाईन तो याद नहीं लास्ट की कुछ लाइन याद हैं।

टीचर :- चलो लास्ट की ही लाइन सुना दो।

संता :- ….और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं..!!


संता (बंता से) :- अगर एक शेर तेरी बीवी और सास पर एक साथ अटैक कर दे, तो तू किसे बचाएगा?

बंता :- बेशक शेर को। बहुत कम बचे हैं..!!


बंता :- मेरे लिए एक शीशा ले आओ जिसमें मैं अपना मुंह देख सकूं।

संता :- ऐसा तो कोई शीशा नही मिल रहा! सब में तो मेरी ही शक्ल दिखाई दे रही है।

बुद्धिमान संता..!!


पल्स पोलिओ टीम घर आयी…

संता (बीबी से) :- बंदूक और कारतुस कहाँ हैं…?

टीम भागी, पीछे से संता ने आवाज दी,

रुको…ओये रुको…ये हमारे बच्चो के नाम हैं..!!


संता बंता छत पे सो रहे थे, अचानक बारिश शुरू हो गई।

संता घबराकर बोला :- भाई जल्दी नीचे चल लगता है आसमान में छेद हो गया है।

अचानक जोर से बिजली कड़की।

बंता :- लेटा रह भाई वो देख वैल्डिंग वाले भी आ गए..!!


संता ने अपना एक्स-रे केरवाया।

डॉक्टर :- बन्ता आप के एक्स-रे में आप की हड्डी टूटी हुई है।

संता :- चलो शुक्र है कि एक्स-रे में ही टूटी है,

अगर असल में टुटी होती तो काफी खर्चा होता..!!


संता घबराता हुआ पुलिस स्टेशन गया।

संता :- मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूँ.

बंता :- क्यों भाई तुमने क्या किया..?

संता :- मैंने अपनी बीवी के सर पे जोर से डंडा मार दिया था।

बंता :- तो वो मर गयी क्या बेचारी..?

संता :- नहीं बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी..!!


संता बाजार जा रहा था, उसे अचानक जोर से सुसु लगी।

एक दीवार पे लिखा था – यहां कुत्ते ही सुसु करते हैं।

संता ने वहीं सुसु कर दिया।

और खिलखिलाते हुए बोला- देखा इसे कहते है दिमाग, सुसु मैने किया और नाम कुत्ते का लगेगा..!!


संता को एक लावारिस बन्दर मिला तो वह उसे पुलिस स्टेशन लेकर गया।

इंस्पेक्टर ने कहा इसको “चिड़िया घर” ले जाओ।

संता दूसरे दिन बन्दर के साथ बस स्टाप पर खड़ा था।

इंस्पेक्टर ने देखा तो पूछा, “इसे चिड़िया घर लेकर नहीं गए?

संता :- कल गया था, खूब घूमे और बड़ा मजा आया।

आज “कुतुब मीनार” जा रहे हैं..!!


संता रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया।

जैसे ही दरवाजा खटखटाया

सपना :- कौन है ?

संता :- मैं हूँ

सपना :- मैं कौन ?

संता :- अरे उल्लू की पट्ठी, तू सपना और कौन..!!


संता एक Microsoft कंपनी में इंटरव्यू देने गया।

इंटरव्यूकर्ता :- java के चार वर्जन बताइए।

संता :- मर जावा, मिट जावा, लुट जावा, और सदके जावा।

इंटरव्यूकर्ता :- शाबाश, अब घर जावा..!!


संता पहली बार हवाई जहाज में गया।

जैसे ही हवाई जहाज उड़ने को हुआ, एक खूबसूरत सी एयरहोस्टेस आयी।

एयरहोस्टेस :- कृपया सभी लोग अपनी अपनी बेल्ट बाँध लें

संता :- पर मैडम मैं तो पजामा पहन के आया हूँ.

मैं क्या करूँ..??


संता और उसकी बीवी रेलवे स्टेशन पर खड़े हो कर रेल गाड़ी का इन्तजार कर रहे थे।

तभी एक गाड़ी आई जिसपे लिखा था “बॉम्बे मेल“

संता भाग कर ट्रेन में चढ़ गया..

बीवी से बोला – जब “बॉम्बे फीमेल” आए तो तुभी चढ़ जाना..!!


संता आपने दोस्त बंता से कहता है:-

बंता कॉलेज में मेरा रिजल्ट देख आना और आकर बताना।

घर पर मेरे मम्मी पापा मेरे साथ होंगे।

यदि मैं एक विषय में फेल हुआ तो कहना.. “जय श्री राम।“

और दो विषय में फेल हुआ तो कहना..”जय श्री कृष्णा, जय श्री कृष्णा“

और अगर तीन विषय में फेल हुआ तो कहना..”ब्रम्हा, विष्णु, महेश की जय“

बंता कॉलेज से रिजल्ट देखकर आया और बोला… “बोल सांचे दरबार की जय“


मेंढ़क और बंता की बहस छिड़ी।

मेंढ़क :- तुम में दिमाग नहीं है।

बंता :- है..।

मेंढ़क :- नही है..।

बंता :- है…

इतने में मेंढक पानी में कूद गया।

बंता :- ले अब इसमें सुसाईड करने वाली क्या बात थी..!!


संता केले के छिलके से फिसल कर गिर गया।

आगे चला तो दूसरे छिलके से फिसल कर गिर गया।

थोड़ा और आगे चला तो उसे तीसरा छिलका दिख गया।

संता बोला :- धत् तेरे की, अब फिर से गिरना पड़ेगा..!!



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top