[13+] Teacher Student Jokes | टीचर और स्टूडेंट के मजेदार चुटकुले

admin
0
Teacher Student Jokes in Hindi

Teacher Student Jokes in Hindi | टीचर और स्टूडेंट के मजेदार चुटकुले

Teacher Student Jokes : When it comes to teacher student jokes in Hindi, there is a never-ending collection of funny and witty jokes. These teacher and student jokes are always a hit with the audience, whether it's in a classroom setting or shared as WhatsApp jokes

टीचर :- अब मै तुमसे एक ऐसा प्रश्न पूछने जा रहा हूं

जिसका जवाब तुम लोग सात जन्मो तक नही दे सकते?

टीचर :- बताओ एक बाईक पर 13 लोग कैसे बैठेंगे?

स्टूडेंट :- सिँपल है सर…, एक ड्राइवर और दो छक्के

कसम से पाँच साल हो गए और टीचर अभी तक कोमा मे है।

और वह बच्चा आज DOCTOR है..!!


स्कूल में आग लग गयी।

सब बच्चे खुश थे कि अब स्कूल नही आना पड़ेगा पर एक बच्चा उदास था।

अध्यापक छात्र से :- बेटा तुम उदास क्यों हों?

छात्र :- सर आप जिंदा कैसे बच गए..??


मास्टर :- कमीनों पढाई शुरू कर दो पेपर आने वाले हैं।

पप्पू :- मैं तो खूब पढाई करता हूँ कुछ भी पूछ लो।

मास्टर :- बता ताजमहल किसने बनाया..?

पप्पू :- मिस्त्री ने।

मास्टर :- अबे गधे मतलब किसने बनवाया..?

पप्पू :- ठेकेदार ने बनवाया होगा..!!


टीचर :- दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?

बच्चा :- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये

तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी इसे कहते है – “दुर्भाग्य”

और इतनी आग लगने पर भी आप जिन्दा बच गए तो, ये होगा हमारा “दुर्भाग्य”

टीचर बेहोश..!!


टीचर :- बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाये तो वो जरूर सफल होती है।

स्टूडेंट :- रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं, ससुर होते ..!!


टीचर (स्टूडेंट से) :- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?

स्टूडेंट :- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है..!!


टीचर :- बहुवचन किसे कहते है?

पप्पू :- जब बहू अपने ससुराल वालो को खरी-खोटी सुनाती है तो उसे बहु वचन कहते है।

अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे..!!


लालन :- सर मुझे एक बात पूछना था।

टीचर :- हाँ लालन पूछो।

लालन :- सर गाँधी जी के सर पर बाल क्यों नही था।

टीचर :- लालन वो इसलिए क्योंकि गाँधी जी केवल सच ही बोलते थे।

लालन :- ओह सर जी अब मुझे समझ मे आया, लडकियों के बाल इतने लम्बे क्यों होते है..!!


टीचर :- बच्चो सब अपना अपना नाम और पसन्द बताओ

1 लड़का :- हमार नाम छोटू है हमका जलेबी पसन्द है।

2 लड़का :- हमार नाम गोलू है हमका भी जलेबी पसन्द है।

3 लड़का :- हमर नाम मोनू है हमका भी जलेबी पसन्द है।

टीचर :- सबकी पसन्द एक है बहुत अच्छा

टीचर :- लड़की तुम्हारा नाम क्या है?

लड़की :- हमारा नाम जलेबी है टीचर बेहोश..!!


एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा;

मैडम :- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?

मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए,

यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा;

मैडम :- अच्छा बताओ,

अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे?

मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला;

पप्पू :- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है,

नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे..!!


प्रोफेसर :- एक प्लेटफार्म दो किलोमीटर लम्बा है; आंधी चल रही है।

साठ किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से एक ट्रैन आई और दिल्ली से मुंबई की तरफ चली गई।

तो सवाल यह है कि मेरी उम्र कितनी है?

सब बच्चे हैरान होकर एक-दूसरे की शक्ल देखने लगे थोड़ी देर बाद एक बच्चे ने जवाब देने के लिए हाथ उठाया।

स्टूडेंट :- सर आपकी उम्र बयालीस साल है।

प्रोफेसर :- शाबाश लेकिन तुमने कैसे गणना की।

स्टूडेंट :- सर हमारे घर के पास एक लड़का रहता है वह आधा पागल है और उसकी उम्र इक्कीस साल है..!!


टीचर :- टिटू बताओ.. अकबर ने कब तक शासन किया था?

टिटू :- सर जी.. पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक..!!


अध्यापक :- बच्चो … कौन मुझे कोई ऐसा वाक्य बना कर बताएगा जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी तथा अंग्रेजी का उपयोग हो।

गोलू :- मास्टर जी मै.

अध्यापक :- शाबाश गोलू. बताओ क्या वाक्य बनाया है?

गोलू :- सर … इश्क दी गली विच NO-ENTRY..!!


टीचर :- एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओं?

छात्र :- आलिया भट्ट

टीचर :- ने डंडा निकला.. इतने दिन में यही सीखा है…

दूसरा छात्र :- महोदया ये तोतला है,

ये बोल रहा है – “आर्यभट्ट“.


अध्यापक :- अगर तुम्हारा best friend और Girlfriend दोनों डूब रहे हो तो तुम किसे बचाओगे?

स्टूडेंट :- डूब जाने दो सालों को ……….आखिर वो दोनों एक साथ कर क्या रहे थे??


अध्यापक :- अच्छा बच्चो यह बताओ की आप सब बड़े होकर क्या बनना चाहते हो ?

गोलू सबसे पहले तुम बताओ.

गोलू :- मैडम, मै तो बड़ा होकर DOCTOR ही बनूँगा,

फिर मेरे पास एक महल जैसा घर होगा,

लम्बी वाली महंगी गाडी होगी,

ढेर सारे नौकर चाकर होंगे और कही बाहर घूमने भी जाऊंगा तो

हवाई जहाज मे जाऊंगा और सबसे अच्छे 5 स्टार होटल मे ही रुकुंगा.

अध्यापक :- अरे गोलू … इतना कुछ बताने को नहीं कहा था, सिर्फ एक लाइन मे जवाब माँगा था.

अध्यापक :- अच्छा रेनू तुम बताओ तुम क्या बनोगी.

रेनू :- मैडम … “गोलू की पत्नी”.


टीचर :- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए

टोटू :- खड़ा हो गया

टीचर :- तुम बेवकूफ हो?

टोटू :- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं मुझे अच्छा नहीं लगा..।


टीचर :- बच्चो, कौन मुझे नीचे दिए गए दो वाक्यों मे अंतर बताएगा ?

1)- रमेश ने बर्तन धोये.

2)- रमेश को बर्तन धोने पड़े.

विध्यार्थी (पप्पू) :- मैडम, पहले वाक्य मे रमेश अविवाहित है,

और दुसरे वाक्य मे रमेश की शादी हो चुकी है..!!


मैडम डंडा लेके क्लास में आयी

मैडम :- पिंकी तू कल स्कूल क्यों नहीं आयी थी?

पिंकी :- मैडम मैं सपने में जापान पहुँच गयी थी

मैडम :-बिल्लू तू कहाँ था कल?

बिल्लू :- मैडम मैं पिंकी को एयरपोर्ट पे छोड़ने गया था..!!


टीचर :- अगर तुम अपना कैरेक्टर सुधारना चाहते हो तो अपनी टीचर को मां समझो!

पिंकू :- लेकिन मैडम इससे तो हमारे पापा का कैरेक्टर खराब होगा मैडम बेहोश..!!


स्कूल – के पीछे नदी में, प्रिसिपल – डूब रहा था.

एक छात्र – ने ये देखा तो, चिल्लाते हुवे स्कूल की तरफ भागा .. कल – छुट्टी है.. कल छुट्टी है..!!


टीचर :- बताओ “आई लव यू” शब्द का आविष्कार किस देश में हुआ?

स्टूडेंट :- चाइना में

टीचर :- वो कैसे ?

स्टूडेंट :- इसमें सारे चाइनीज़ गुण हैं न कोई गारंटी, ना कोई वारंटी चले तो चाँद तक, न चले तो शाम तक..!!


मास्टर :- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ.

छात्र :- “मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे, मास्टरजी की है दो बेटी और मै मरता हूँ छोटी पे..!!”


टीचर :- सत्य और भ्रम में क्या फर्क है?

मैं :- Sir, आप पढ़ा रहे है ये सत्य है और हम पढ़ रहे हैं ये आपका भ्रम है..!!


टीचर :- बंटी … ज़रा मुझे “अपने ही किये पर पानी फेर देना” का हिंदी अनुवाद बताओ.

बंटी :- बहुत देर सोचने के बाद … मैडम जी Toilet की FLUSH.


टीचर छात्र से :- बताओ शादी मे दूल्हा दुल्हन को 7 फेरे ही क्यों लगाने पड़ते है?

छात्र :- क्योंकि प्रत्येक फेरा 360 डिग्री का होता है सर और

360 एक ऐसी संख्या है जो 1 से 9 तक के अंकों मे केवल 7 से विभाजित नही होती

इसलिए 7 फेरों का सम्बन्ध अविभाज्य है..!!


एक बार एक शिक्षिका कक्षा में बच्चों से सवाल पूछती है?

शिक्षिका :- खाली स्थान की पूर्ति करो, 900 चूहे खा कर बिल्ली __ चली?

पप्पू :- 900 चूहे खा कर बिल्ली धीरे-धीरे चली।

शिक्षिका (गुस्से से) :- खड़े हो जाओ, मजाक करते हो।

पप्पू :- मैडम जी ये भी मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया।

वरना 900 चूहे खा कर बिल्ली तो क्या बिल्ली का बाप भी नहीं चल सकता..!!


टीचर :- भारत से विदेश जाने वाली पहली महिला कौन थी?

चंटू :- सीता, श्रीलंका गई थी. टीचर अभी भी बेहोश है..!!


टीचर पप्पू से बहुत परेशान थी

टीचर :- पप्पू अपना बैग से सारी किताबें निकाल

पप्पू :- निकाल ली मैडम

टीचर :- ये किताब किसकी है?

पप्पू :- कागज की है।

टीचर :- ये तो मुझे भी पता है कागज की है।

पप्पू :- तो फिर पूछ क्यों रही हो..!!


टीचर :- संजू यमुना नदी कहाँ बहती है?

संजू :- जमीन पर

टीचर :- नक्शे में बताओं कहाँ बहती है?

संजू :- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा..!!


टीचर :- बताओ भैस की पूछ क्यो हिलती है?

छात्र :- क्योकि पूछ में इतनी ताकत नही होती कि वो भैस को हिला दे

कल छात्र को सम्मानित किया जाएगा..!!


टीचर :- वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो “वसंत ने मुझे मुक्का मारा”

संजू :- वसन्तपंचमी


इंजीनियरिंग के स्टूडेन्ट :- Sir, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है…

जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं…

सर (खुश होते हुए) :- वाह ! क्या बात है…क्या चीज है वह ?

स्टुडेन्ट :- छेद…

सर :- दे थप्पड़… दे थप्पड़..!!


मैडम :- बताओ बच्चों वास्कोडिगामा भारत कब आया?

पप्पू :- जी सर्दियों में आया था।

मैडम :- पागल है क्या ? तुझसे किसने कहा?

पप्पू :- मैडम आपकी कसम… मैंने किताब में फोटो देखी थी।

उसने कोट पहन रखा था..!!


मास्टर :- अपना नंबर बताओ ?

छोरी :- Sorry I have a boyfriend..

मास्टर :- बुआ, रोल नंबर बता रोल नंबर..!!


टीचर ने बच्चे की काँपी पर नोट लिख कर भेजा।

कृपया बच्चों को नहला कर भेजा करें।

जवाब में बच्चे की माँ ने लिखा।

कृपया बच्चों को पढ़ाया करें सूंघा न करें..!!


मैडम :- बताओ घरबार किसे कहते है?

एक पति के जीवन में इसके महत्व की विवेचना करो?

पप्पू :- घरबार का एक पति के जीवन में बहुत महत्व है।

घर में पत्नी द्वारा उत्पन्न किये गये उन्माद और तनाव से मुक्त होने हेतु

पति घर से बार में चला जाता है और बार में ज्यादा चढ़ जाने पर बार से घर आ जाता है।

घर और बार के इसी चक्र को घरबार कहते है।

पप्पू रॉकड मैडम सोक्ड


टीचर :- एक टोकरी में 10 आम है, उसमें से २ आम सड़ गए,

बताओ कितने आम बचे?

संजू :- सर , 10 आम

टीचर :- वो कैसे?

संजू :- सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना, केले तो बन नहीं जायेंगे

आज संजू एक वकील है..!!


मास्टरजी :- बच्चों.. गुरूत्वाकर्षण किसे कहते? ..समझाओ।

पिंटू :- स्कूल-कॉलेज में हरेक को कोई ना कोई महिला गुरु के प्रति

आकर्षण हो ही जाता है बस.. इसे गुरूत्वाकर्षण कहते है।

मास्टरजी:- नालायक.. निकल बाहर..!!


टीचर :- आज मैं तुमसे सवाल पूछुंगी

पप्पू :- जी पूछिये

टीचर :- आप से मिलकर ख़ुशी हुई ऐसा किसने कहा ?

पप्पू :- जी ख़ुशी के पापा ने ख़ुशी की मम्मी से कहा..!!

टीचर बेहोश


एक टीचर ने बच्चे से पूछा स्कूल क्या है?

बच्चे ने जवाब दिया :- स्कूल वो जगह है..

जहाँ पर हमारे पापा को लूटा जाता है

और हमें कूटा जाता है..!!


लेडी टीचर :- लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?

स्टूडेंट :-बहुत ही Simple है मैम,

“I love You”अगर लड़का बोले तो लोफर,

और लड़की बोले तो ऑफ़र..!!


अध्यापक :- छात्र से -बताओ तुम इतिहास पुरूष में सब से ज्यादा किससे नफरत करते हो?

बच्चा :- राजा राम मोहन राय से

अध्यापक :- क्यू ??

बच्चा :- उसी नें बाल विवाह बँद करवाया था वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते..!!


बापू :- तू फेल कैसे हो गया?

बेटा :- बापू पेपर में सवाल ही ऐसे ऐसे आये थे जो मुझे पता नहीं थे।

बापू :- फिर तूने उत्तर कैसे लिखे?

बेटा :- मैंने भी उत्तर ऐसे ऐसे लिखे जो मास्टर को भी पता नहीं थे..!!


बिल्लू :- पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।

पापा :- तू डर मत बेटे तू तो शेर का बच्चा है।

बिल्लू :- मैडम भी यही कहती है ।

पापा :- क्या?

बिल्लू :- कि जाने किस जानवर की औलाद है कुछ पढता ही नहीं..!!


एक बार भूगोल की टीचर ने बच्चों से पूछा :- गंगा कहाँ से निकलती है और कहाँ जाकर मिलती है..?

एक बच्चे ने खड़े होकर कहा :- मैडम गंगा घर से निकलती है और स्कूल के पीछे जाकर कालू से मिलती है..!!


टीचर :- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता हैं..?

छात्र :- सर, स्वर मुँह से बाहर निकलते हैं, और व्यंजन मुँह के अंदर जाते हैं।

फिलहाल टीचर उस बच्चे से शिक्षा ग्रहण कर रहा हैं..!!


टीचर :- हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा का मतलब बताओ?

संजू :- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की कोशिश करता है उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है।


मास्टरजी :- बच्चों बताओ.. जिसका कोई अंत नहीं हो इसको क्या कहतें है..?

पिंटू :- मेरी मां का भाषण..!!


अध्यापक ने गधे के सामने एक बोतल दारु राखी और एक बाल्टी पानी की गधा सारा पानी पी गया।

अध्यापक ने बच्चों से पूछा :- तो तुमने क्या सीखा..?

बच्चे :- जो दारु नहीं पीता वो गधा है..!!


बायोलॉजी के टीचर :- सेल मतलब शरीर की कोशिकाएं…

फिजिक्स केे टीचर :- सेल मतलब बैटरी…

इकॉनॉमिक के टिचर :- सेल मतलब बिक्री….

हिस्ट्री के टीचर :- सेल मतलब जेल….

अंग्रेजी के टीचर :- सेल मतलब मोबाइल

मैने तो भाई पढ़ाई ही छोड दी,

जिस स्कूल में पाँच शिक्षक…एक शब्द पर एकमत नहीं हैं…

उस स्कूल में पढ़ कर हमें क्या मिलेगा..??


लड़के का पिता अपने लड़के को बहुत जोर जोर से पीट रहा था….

पडोसी :- क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ?

लड़के का पिता :- कल सुबह इसका स्कूल का result आनेवाला है…

पडोसी :- लेकिन आज क्यों मार रहे हो??

लड़के का पिता :- भाई मैं आज शाम को अपने गाँव जा रहा हूँ…

इसे कहते हैं Confidence..!!


अध्यापिका पप्पू से :- तुम इतने परेशान क्यों हो?

पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया।

अध्यापिका :- क्या हुआ, क्या तुम अपना पेन भूल आये हो?

पप्पू फिर चुप।

अध्यापिका ने फिर से सवाल किया :- रोल नंबर भूल गए हो?

पप्पू इस बार भी चुप।

अध्यापिका फिर से :- हुआ क्या है, कुछ तो बताओ क्या भूल गए?

पप्पू गुस्से से :- ओये! चुप कर मेरी माँ, यहाँ मैं नक़ल करने की पर्ची गलत ले आया हूँ

और तुझे पेन-पेंसिल और रोल नंबर की पड़ी हुई है!

अध्यापिका बेहोश ..!!


शिक्षक :- बच्चों क्या तुम जानते हो क़यामत कब आएगी?

छात्र :- हाँ सर,जब वैलेंटाइन डे और रक्षाबंधन एक ही दिन होगा..!!


मामा :- बेटा स्कूल से कब आया?

बच्चा :- अभी आया मामा

मामा :- अच्छा बेटा

मास्टर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं..?

बच्चा :- GST

मामा :- अबे पागल है क्या?

बच्चा :- अरे GST मतलब “Government School Teacher“

मामा बेचारा बेहोश..!!


टीचर :- छोटी मधुमक्खी तुम्हे क्या देती है?

बच्चे :- शहद!

टीचर :- पतली बकरी?

बच्चे :- दूध!

टीचर :- और मोटी भैंस?

बच्चे :- होमवर्क!

दे…थप्पड़ पे थप्पड़..!!


टीचर :- तुम किस लिए कॉलेज आते हो..?

छात्र :- विद्या के लिए सर.

टीचर :- तो आज तुम सो क्यों रहे हो..?

छात्र :- आज विद्या नहीं आई है सर..!!


टीचर :- बेटा तुम्हारे घर में सबसे छोटा कौन है?

बच्चा :- मेरे पापा,

टीचर हैरान होकर बोला :- बेटा वो कैसे?

बच्चा :- क्यूंकि वो अभी तक मम्मी के साथ सोते हैं..

टीचर बेहोश..!!


बेटा कबूतर (Kabutar) पर एक वाक्य

टीचर :- बेटा कबूतर (Kabutar) पर एक वाक्य बनाओ।

स्टूडेंट :- शाम को पी हुई दारु, साली Kab Utar जाती है… पता ही नहीं चलता।

टीचर अभी तक बेहोश है..!!


स्कूल में हिंदी के पीरियड में मास्टर जी ने पूछा,

“दुःख तो अपना साथी है, सुख तो आता जाता है।“

इसका अर्थ स्पष्ट करें।

पप्पू :- “बीवी हमेंशा घर में होती है, साली आती जाती रहती है।“

मास्टरजी ने भारतरत्न के लिए सिफारिश की है..!!


टीचर :- 8 के आधे कितने होंगे..?

बच्चा :- आड़े काटोगे तो 0-0 और खड़े काटोगे तो 3-3

टीचर अभी भी कोमा मैं है..!!



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top